साइनस को हमेशा के लिए ठीक करना है तो इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें!

 इस रोग में पेशंट को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जैसे की नाक से पानी गिरना, सर दर्द होने, नाक बंद हो जाना, या आधे सर में दर्द होना| जब किसी व्यक्ति को साइनस होता है तो कई बार उनकी आंखो के किनारों में या पलकों के ऊपर दर्द होता है, और इसके साथ ही उन्हें हल्का बुखार भी रेहता है|

इससे पहले की हम यह जाने की साइनस के लक्षण, कारण व घरेलू उपाएँ क्या हैं| पहले यह जानना ज़रूरी है की साइनस रोग क्या होता है?

इस रोग में नाक में कफ बहाव बढ़ जाता है, इसके साथ ही नाक भी बंद हो जाती है| अगर इस रोग का सही समय पर इलाज न हो तो यह रोग दूसरे रोगों का कारण बन सकते हैं| इस रोग से जुड़ी यह भी धारणा है की इसमें नाक की हड्डी बढ़ जाती है जिस वजह से जब भी ठंडी हवा चलती है या धुआँ और धूल के कारण परेशानी होती है|

साइनस में आपकी साइनस की झिल्ली में हवा की जगह बलगम और मवाद भर जाता है, और इस झिल्ली में सूजन भी आ जाती है|

साइनस के चार प्रकार होते हैं:

तीव्र साइनोसाइटिस – पहले प्रकार के साइनस में आपको साइनस के लक्षण अचानक से होते हैं और दो से चार हफ्तों के अंदर यह ठीक हो जाता है|

मध्यम तीव्र साइनोसाइटिस – दूसरे तरह के साइनस में आपको साइनस के लक्षण 4 से 12 हफ्तों तक रहते हैं|

जीर्ण साइनोसाइटिस – इस प्रकार के साइनस में आपको साइनस के लक्षण 12 हफ्तों से ज़्यादा समय के लिए रहते हैं|

आवर्तक साइनोसाइटिस – इस प्रकार के जीर्ण साइनोसाइटिस में व्यक्ति को जीर्ण साइनोसाइटिस के लक्षण 12 महीने होते हैं और यह समस्या दुबारा-दुबारा परेशान करती रहती है|



साइनस के लक्षण क्या हैं?

1.       जब साइनस में वायु विवर बंद हो जाता तो इस वजह से व्यक्ति को सांस लेने के लिए ज़्यादा ज़ोर लगाना पड़ता है और यह सर दर्द का कारण बनता है| इस तरह सांस लेने से बहुत अधिक सर दर्द होता है, क्यूंकी साइनस के कारण आपके सर की नासी पर बहुत द्वाब पड़ता है|

2.       अगर आपको साइनस है तो इससे आपको बुखार भी हो सकता है| इसके साथ ही बुखार में घबराहट व बैचनी भी होती है| पर बुखार आना ज़रूरी नहीं है|

3.       जिन लोगों को साइनस की समस्या होती हैं उनकी आवाज़ में भी कुछ बदलाव आ सकते हैं| साइनस में नाक बहती है और इससे दर्द होता जिस वजह से आवाज़ में बदलाव हो सकता है, यह बदलाव बहुत ज़्यादा नहीं पर थोड़ा ही होता है|

4.       साइनस में आपकी आँखों की पलकों के ऊपर सूजन व दर्द हो सकता है|

5.       अगर आपको साइनस की समस्या है तो आपकी सूंघने की क्षमता कम हो सकती है, क्यूंकी साइनस में आपके खोखले छिद्रों में अवरोध पैदा होता है, या फिर नाक बंद होने के कारण या नाक में सूजन आने के कारण सूंघने में दिक्कत होती है|

6.       अगर आपको खोखले छिद्रों में अवरोध पैदा होने की समस्या है तो आपके दांतों में भी दर्द हो सकता है|

7.       साइनस की समस्या में आप थकावट भी महसूस कर सकते हैं क्यूंकी साइनस की वजह से, सर दर्द, नाक का बंद होना, आंखों की पलकों में दर्द आदि दिक्कतों के चलते नींद नहीं पूरी हो पाती है और अच्छी नींद न लेने के कारण आपको थकावट महसूस हो सकती है|

Source From: https://www.sureshotayurveda.com/blog/sinus-ko-jad-se-khatam-karne-ke-upay/

Comments