गैस रोग या आफरा के लक्षण, कारण व घरेलू उपाए!

 गैस रोग आज कल एक आमरोग हो गया है| पेट में गैस बनना प्राय: पाचन संबंधी किसी अन्य रोग का लक्षण है|

गैस रोग के कारण:

– अनियमित आहार-विहार के कारण ही यह रोग अधिक होता है|

– आजकल न तो लोगों के भोजन का निश्चित समय है न सोने का, चाय-कॉफी और धूम्रपान का बढ़ता शौक भूख रहने पर भी कुछ न खाना, मिर्च मसाला, तेल का अधिक सेवन ही पेट खराब होने का दुष्परिणाम है|

– आज कल बहुत प्राचीलित गैस रोग, पेट के गैस रोग का सीधा संबंध डर, क्रोध, द्वेष, चिंता आदि से भी है|

– तनाव की अवस्था में कुछ लोगों में गैस लोग और बढ़ जाता है|




गैस रोग के लक्षण:

– पेट में गैस रोग होने से पाचन क्रिया अव्यवस्थित हो जाती है|

– अम्ल एवं झार का संतुलन बिगड़ जाता है भूख खुलकर नहीं लगती और पेट में वायु भरा हुआ मालूम होता है|

– पेट व पीठ में हल्का-हल्का दर्द भी महसूस होता है, दस्त साफ नहीं होती तथा पेट भारी रहता है डकारे अधिक आती हैं, मल सूख जाता है, थकावट व आलस घेरे रहते हैं|

गैस रोग के घरेलू नुस्खे:

1.  लहसुन व अदरक के रस को मिलकर, गुंगुने पानी के साथ पी लीजिये पेट का अफरा चंद मिनटों में भाग जाएगा|

2.  पानी में खाने का सोडा, नमक व नींबू मिलाकर पियें, पेट का अफरा परेशान नहीं करेगा|

3.  कब्ज तथा मंदाग्नि होने पर पेट अफरा बेचनी और भी बढ़ा देता है, इसका सहज समाधान है, इमली का गूदा पानी में उबालकर ठोड़ी सी चीनी के साथ मिलाकर सेवन करें| मधुमेह के रोगी चीनी के बदले गुड मिलाकर पियें|


Source From: https://www.sureshotayurveda.com/blog/aphara-pet-dard-amlapitt-ka-gharelu-ilaj/

Comments