सर्दियों में होठ फटने पर मॉइस्चराइज़र लगाने की ज़रूरत नहीं!

 सर्दी के  मौसममें अधिकतर लोगों के होठ फटने लगते हैं| होठों पर सूखी त्वचा की परत निकलती है और हूठ रूखे सूखे रहते हैं शीत के मौसम में शरीर के अंदर खून की गर्मी कम हो जाती है जिसके कारण यह विकार उत्पन्न होता है|

बहुत से लोग तरह-तरह के मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करते हैं ताकि उनके होठ न फटें पर यह जान कर हैरानी होगी की इन सब चीजों की ज़रूरत ही नहीं है, फटे और रूखे होठों की देखभाल घर पर आसानी से मिलनी वाली चीजों से हो जायेगी|

पर आज हम कुछ ऐसे नुस्खे सांझा क्रेंगें जो किसी भी अन्य मॉइस्चराइज़र को फ़ेल कर देंगें|

रूखे-सूखे होठों को इन घरेलू नुस्खों से मुलायम बनाएँ:

1.    घी को ज़रा सा गरम कर उसमें चुटकी भर नमक मिलाकर होठों पर मलें, होठों का फटना बंद हो जाएगा|

2.   होठों पर ग्लिसरीन लगाएँ|

3.   दवाइयों में काम आने वाले मोम को हथेलियों में मलकर ज़रा सा सेक कर चेहरे और होठों प मालें|

4.   दूध की मलाई में नींबू का रस निचोड़कर कर धीरे-धीरे मलें|

5.   होठ फट रहे हों तो गर्म फुल्के रोटी पर लगा देसी घी फुल्के के कौर समेत गर्म-गर्म ही होठ पर लगाने से ना तो होठ फटेंगें और न ही बद रंग होंगें|

6.   सेंधा नमक और घी मिलाकर दिन में कई बार लगने से होठों का फटने बंद हो जाता है| इसके इलावा ग्लिसरीन में नींबू निचोड़कर लगाने से होठ का फटना ठीक हो जाता है, साथ ही चेहरा भी कांतिमय होता है|

7.   सर्दियों में पानी में पीपरि पीसकर लगने से भी लाभ होता है|

8.   जौ का आटा पानी में घोलकर लगाने से फटे हुये होठ ठीक हो जाते हैं|

9.   यदि गर्मी से होठ फटे हों, तो गुलाब की पत्तियाँ पीसकर लगाएँ|

10. रात को सोते समय शुद्ध घी नाभि पर लगाएँ| ऐसा नियमित करने से होठों पर नमी आती है और होठ नहीं फटते|

11. सर्दी के दिनों में यदि होठ फटते हों तो उन पर नियमित कोकम का तेल लगाएँ| इससे होंठ नहीं फटते और वे सदैव मुलायम बने रहते हैं|

आशा करते हैं ऊपर बताए गए घरेलू नुस्खों से आप के फटे और रूखे होठों फिर से मुलायम बन जाएंगें| अगर यह जानकारी कारगर लगे तो इसे अन्य लोगों के साथ भी सांझा करें|


Source From: https://www.sureshotayurveda.com/blog/beauty-tips-for-lips-in-winter-session/

Comments