जुकाम यूं तो बहुत मामूली लगता है, पर ये बहुत ही परेशानी देता है| आज कल इस रोग से अधिकतर लोग प्रभावित हैं, सर्दियों का मौसम जो है| परंतु ये रोग किसी भी मौसम में हो सकता है, बस सर्दियों में जुकाम होने की संभावना अधिक होती है|
जुकाम होने के कारण:
जुकाम का प्रांख कारण है,
अनियमित खान-पान
मानव शरीर के रक्त में अम्लीय और क्षारीय पदार्थों की मात्रा बराबर होनी चाहिए, परंतु जब हमारे भोजन में श्वेत क्षारीय पदार्थ, चाय, नमकीन, घी-तेलयुक्त चीजों की मात्र अधिक होती है तो हमारे शरीर के रक्त में कफ़ अथवा अम्लीय पदार्थों की मात्र बढ़ जाती है जो जुकाम का कारण हैं|
इसके साथ ही मौसम में परिवर्तन, ठंड लगना, ठंडी चीजों का अधिक सेवन करना, गर्म-सर्द आदि भी जुकाम रोग के कारण हैं|
जुकाम के लक्षण:
1. सर्वप्रथम सर्दी-जुकाम होते ही बड़ी आंतों में कब्ज रहने लगता है| जिससे भूख कम हो जाती है|
2. इस रोग के कारण सर व कमर में दर्द, शरीर में हल्का बुखार व नाक से पानी गिरने लगता है|
3. इसके साथ ही तेज़ी से छींक आती है, शरीर में थकान व सुस्ती का अनुभव होता है|
Source From: https://www.sureshotayurveda.com/blog/purana-nazla-ka-ilaj-jukham-ka-ilaj-hindi/
Comments
Post a Comment